April 26, 2025

सेक्टर-37 में गहराया पेयजल संकट, लोगों ने की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से मुलाकात

Faridabad/Alive News: सेक्टर 37 के लोग पेयजल की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। यह समस्या लगभग 25 दिन से लगातार बनी हुई है। नगर निगम अधिकारियों को इस संबंध में बार बार लिखा गया है। नगर निगम के कर्मचारी सेक्टर में आकर कई बार मौका मुआयना कर चुके हैं। लेकिन पानी की आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आशा शर्मा ने बताया कि पानी के लिए यहां के निवासियों रात रात भर जगना पड़ रहा है, फिर भी पानी नहीं मिल पा रहा। लोग पानी के टैंकर पर निर्भर हैं। पानी के लिए आपस में लड़ाई झगडों तक की नौबत आ रही है।

शर्मा ने बताया कि अभी तो गर्मी शुरू ही हुई है।अभी यह हाल है तो मई, जून, जुलाई जैसे महीने में क्या हालात होगा, उसकी भयावह की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। शर्मा ने बताया कि यदि एक या दो दिनों में हालात में सुधार नहीं हुआ तो सेक्टर निवासी नगर निगम मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य हो जाएंगे।

शुक्रवार के दिन कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर वासियों ने आरडब्ल्यूए की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट आशा शर्मा से मुलाकात की और इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई।

इस मौके पर एस. एन मिश्रा, ओ. पी शर्मा, पंकज, शर्मा, सुशील यादव, राजकुमार शर्मा, प्रवीण चौहान, सुनीता भारद्वाज, उर्मिल गुप्ता, मुकेश शर्मा, जे चन्द्रा, वाय पी देवगुण आदि लोग शामिल थे।