April 7, 2025

निगम कर्मचारियों ने डोर टू डोर जाकर किया प्रॉपर्टी का सर्टिफिकेशन

Faridabad/Alive News : नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवासन के मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रीय के अधिकारियों ने लाल डोरा से संबंधित प्रॉपर्टी का सेल्फ सर्टिफिकेशन कार्य तेज कर दिया है। आज ओल्ड जोन दाे के गांव पल्ला के शिवमन्दिर में सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य किया गया, इसके अलावा बल्लभगढ़ जॉन ओर चंदवावली जॉन में घर घर जाकर नगर निगम की तरफ से कर्मचारियों ने पहुंचकर स्थानीय निवासियों से उनकी लाल डोरा अथवा आबादी की प्रॉपर्टी से संबंधित कागजातों का प्रमाण पत्र प्रॉपर्टी मालिकों से सेल्फ सर्टिफाइड कराया।ताकि उनको सरकार की योजना का लाभ मिल सके।

नगर निगम कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सभी जॉन के क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कर्मचारियों को भेजकर प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के कार्य को पूरा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी मालिकों को अपने 10 वर्ष से अपनी प्रॉपर्टी में रहने का प्रमाण देना होगा ।

जिसमें मुख्य रूप पिछले दस वर्षों का बिजली या दस साल का पानी का बिल या ऐसा दस्तावेज जो राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित हो और आबादी दे लाल डोरा में स्वामित्व का स्पष्टर रूप से उल्लेख करता हो। आज इस दिशा में गांव पल्ला, मच्छगर सोतई और मुजेसर,तिलपत में भी इस कार्य के लिए निगम के कर्मचारियों ने जाकर सेल्फ सर्टिफिकेशन कार्य किया।