February 28, 2025

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बडौली ने अधिवक्ता कंवर बालू सिंह को पटका पहनकर कराई पार्टी ज्वाइन

Faridabad/Alive News: आजकल यूं तो पूरा देश ही भाजपामय होता जा रहा है, इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले के गांव सीही में भाजपा की एक जनसभा में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की अगुवाई में कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता कंवर बालू सिंह और उनके समर्थकों के साथ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने भाजपा ज्वाइन कराई है।

अधिवक्ता कंवर बालू सिंह ने बताया कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनता के लिए काम करने के नायब तरीके से प्रभावित होकर और भाजपा की जनहितैषी नीतियों से खुश होकर पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि वह भाजपा में पिछले दस साल में कई अहम पदो पर रहकर काम कर चुके है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा के किसान मोर्चे में प्रदेश सचिव रहते भी काम किया था।

अधिवक्ता कंवर बालू सिंह ने कांग्रेस छोड़ने का कारण पार्टी का जिले में बीस वर्ष से संगठन नही होना और कार्यकर्ताओ का सम्मान नही होना बताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में संगठन के नाम पर प्रदेश अध्यक्ष बनाए भी गए तो वो भी सिर्फ कठपुतली बन कर रहे। किसी भी प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसका प्रभाव पुराने और जमीनी कार्यकर्ता पर पड़ रहा है और वही फर्क हमें सभी चुनावओं मे देखने को मिला भी है, जब लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी बूथ कार्यकर्ता भी उपलब्ध नहीं करा पाई। जाहिर है इस सब का असर आम आदमी से लेकर कार्यकर्ता के मन पर भी नकारात्मक पड़ा है।

इस मौके पर वार्ड 39 प्रत्याशी रूमा नम्बरदार, वार्ड 37 से मुकेश अग्रवाल, वजीर सिंह डागर, सुखबीर मलेरना, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, अजित नम्बरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अनिल मलिक नीलम तेवतिया, अनिल तेवतिया, ज्ञानी तेवतिया, संजय गुप्ता, एन के गर्ग आदि उपस्थित रहे।