Ghaziabad/Alive News: गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पति के छोड़े जाने से परेशान होकर महिला तांत्रिक के संपर्क में आई थी। तांत्रिक ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पूर्व उसका पति उन्हें छोड़कर चला गया था। इस बात को लेकर वह परेशान थी। महिला अपने पति को वापस लाना चाहती थी। इस दौरान महिला आरोपी तांत्रिक के संपर्क में आ गई। तांत्रिक ने महिला को झांसा दिया कि वह उसके पति को वापस ले आएंगे। इसके बाद तांत्रिक ने मौका पाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला की वीडियो भी बना ली। महिला किसी को ना बताएं इसको लेकर वह वायरल करने की धमकी दे रहा था।
तांत्रिक ने मौका पाकर महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस में तहरीर के आधार पर आरोपी फीजू (65) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तांत्रिक का काम करता है। उसकी पीड़िता से करीब एक वर्ष पहले मुलाकात हुई थी। जिसमें उसने बताया कि उसका पति छोडकर कहीं चला गया। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने झांसा देकर महिला के साथ कई बार गलत काम किया। किसी को न बताने का दबाब बनाने के लिए इसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी।