March 10, 2026

एयर स्ट्राइक से उपजा युद्ध: 19 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

New Delhi/Alive News: रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि खोस्त और पख्तिया प्रांतों में अफगान और पाकिस्तानी सीमा बलों के बीच झड़प में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले के कारण पक्तिया के दंड-ए-पाटन जिले में तीन नागरिकों की भी मौत हो गई. दोनों के बीच अभी भी झड़प जारी है.

एयर स्ट्राइक का बदला ले रहा तालिबान
पाकिस्तान की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक में कई लोगों की मौत हुई थी. जिसके बाद से तालिबान बदला लेने की कोशिश में लगा हुआ है. तालिबान ने बड़ी संख्या में अपने लड़ाके तैनात किए हैं.

शहबाज शरीफ की धमकी रही बेअसर
हमले से पहले पाकिस्तानी सेना और पीएम शहबाज शरीफ ने धमकी दी थी कि तालिबान लड़ाई से परहेज करें, नहीं तो आगे भी अफगानिस्तान में हमले जारी रखेंगे. पाकिस्तानी वायुसेना ने पिछले दिनों अफगानिस्तान के पाकटीआ प्रांत में हवाई हमला करके 50 लोगों को मार दिया था. इसके बाद से तालिबानी सरकार ने ऐलान किया है कि वे इसका करारा जवाब देंगे