September 16, 2026

Faridabad News: सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए फिर जागा प्रशासन

Faridabad Cyber Cell recovered 38 lost mobile phones

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए फिर प्रशासन जाग गया है। फरीदाबाद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल करने वाले लोगों पर फिर से जुर्माना लगाने के हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद और नगर निगम के कर्मचारियों ने कमर कस ली है।

एक बार फिर से अधिकारी और कर्मचारी शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, दुकानों और बाजारों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग की स्थिति की जांच करेंगें।मंगलवार को डीसी विक्रम सिंह के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद और नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना लगाने और नियमों की सख्ती से पालना कराने के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जायेगा।

यह निरीक्षण विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, दुकानों और बाजारों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग की स्थिति की जांच करने के लिए किया जा रहा है। जब किसी उल्लंघनकर्ता को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उन पर जुर्माना लगाया जाता है और साथ ही उनका सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री भी जब्त कर लिया जाता है।

यह कदम राज्य में प्लास्टिक के अवैध उपयोग को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।डीसी ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य प्लास्टिक के अवैध व्यापार और उपयोग को रोकना है, जिससे पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभावों को कम किया जा सके।