September 16, 2026

मानव सेवा समिति के कार्य सराहनीय: विपुल गोयल

Faridabad/Alive News: मानव सेवा समिति ने विपुल गोयल के कैबिनेट मंत्री बनने पर उनका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा के नेतृत्व में संस्थापक अरुण बजाज, अमर बंसल, महासचिव सुरेन्द्र जग्गा,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गोयनका,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा,चेयरमैन महिला मंडल उषाकिरण शर्मा अन्य पदाधिकारी बनवारी लाल गुप्ता,रोशनलाल बोरड राजराठी, रमा सरना,प्रतिमा गर्ग,संतोष दहिया ने विपुल गोयल को शाल,सम्मान पट्टिका व फुल माला पहना कर उनको बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की।

समिति ने शिव पुराण कथा का निमन्त्रण कार्ड भी उनको प्रदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मानव सेवा समिति नर सेवा नारायण सेवा की भावना से पिछले 25 साल से जरूरतमंद भाई बहनों की सेवा में दर्जनों सेवा प्रोजेक्ट चला कर सराहनीय कार्य कर रही है। समिति के उद्देश्य व कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि समिति को उनका सहयोग हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा।