October 18, 2024

“नायब सिंह सैनी सरकार में विपुल सहित 13 मंत्रियों ने ली शपथ”

alt="हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी"

तिगांव के विधायक राजेश नागर व पलवल के विधायक गौरव गौतम को राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार

Panchkula/Alive News : नायब सिंह सैनी” को इस बार फिर बतौर मुख्यमंत्री कार्यभार संभालने का मौका मिला। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और दाे राज्यमंत्रियाें काे भी शपथ दिलाई।नायब सैनी के साथ-साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री सहित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ जिन 13 मंत्रियों ने शपथ ली है उनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और एससी वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़े: हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद नायब सिंह सैनी ने की नरेद्रं मोदी से बात

कौन कहां-कहां से बने हैं मंत्री

आपको बता दें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जिनमें अंबाला कैंट से अनिल विज, इसराना से कृष्णलाल पंवार, बादशाहपुर से राव नरबीर, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा, फरीदाबाद से विपुल गोयल और नरवाना से कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा बरवाला से रणबीर गंगवा पिछली भाजपा सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। नए चेहरों में गोहाना से अरविंद शर्मा, रादौर से श्याम सिंह राणा, अटेली से आरती राव, तोशाम से श्रुति चौधरी, पलवल से गौरव गौतम और तिगांव से राजेश नागर पहली बार मंत्री बने हैं।