October 10, 2024

हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी का दबदबा, रुझानों में 50 सीटें पार

Haryana /Alive News हरियाणा में आखिर इंतजार की घड़ी खत्म हो ही गई। पांच अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां कांग्रेस आगे चल रही थी। वहीं, अब बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है।

हालांकि, शनिवार को वोटिंग के तुरंत बाद आए एग्जिट पोल में जहां बीजेपी को निराशा का मुंह देखना पड़ा। वहीं, कांग्रेस के लिए ये एग्जिट पोल काफी सकारात्मक रहे। हालांकि, स्पष्ट रूप से आज ही यह सामने आ सकेगा कि प्रदेश में कौन सा राजनीतिक दल अपनी सरकार बनाने जा रहा है। खास बात है कि इस चुनाव में हिसार, पंचकूला, गढ़ी सांपला, अंबाला छावनी, जुलाना और लाडवा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर बहुमत के लिए 46 का आकंड़ा चाहिए। मतगणना से जुड़ा पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें।

8 Oct 2024
2:27:05 AM
Haryana Vidhansabha Election 2024: ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर क्या है हाल
अभय सिंह चौटाला करीब 16000 वोट पीछे
कांग्रेस के भरत सिहं बैनीवाल आगे

8 Oct 2024
2:21:02 AM
Haryana Vidhansabha Election 2024: युवाओं की शक्ति की जीत है: आदित्य सुरजेवाला
कांग्रेस नेता आदित्य सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से विजेता घोषित हो गए। उन्होंने कहाकि यह युवाओं की शक्ति की जीत है। यह कैथल की जीत है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस जीत को संभव बनाया।

8 Oct 2024
2:07:26 AM
Haryana Vidhansabah Chunav 2024: इन प्रत्याशियों को मिली जीत
इन प्रत्याशियों को मिली जीत

8 Oct 2024
1:48:13 AM
Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: पानीपत से प्रमोद विज जीते
पानीपत शहर से बीजेपी के प्रमोद विज 81266 मत लेकर जीते। कांग्रेस के वरिंदर शाह को 45706 वोट मिले, रोहिता रेवड़ी 15498 पर सिमटी।

8 Oct 2024
1:18:28 AM
Haryana Vidhan Sabha Election Result: भरोसा है कांग्रेस सरकार बनेगी: कांग्रेस उम्मदीवार इलियास
पुन्हाना से कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवार मोहम्मद इलियास ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर सुनामी की तरह देखने को मिल सकती है। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी।

8 Oct 2024
12:24:46 AM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: तोशाम से श्रुति चौधरी कर रहीं है लीड

8 Oct 2024
12:13:02 AM
Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: नांगल में अभय सिंह सबसे आगे
नांगल चौधरी विधानसभा के 6 राउंड की गिनती पूरी। छटे राऊंड में भाजपा प्रत्याशी अभय सिंह 1521 वोटो से आगे।

8 Oct 2024
12:07:20 AM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result: राई विधानसभा क्षेत्र सीट नौवां राउंड
बीजेपी से कृष्णा गहलावत 3719
कांग्रेस के जयभगवान 3402
बीजेपी 1524 वोट से आगे है

8 Oct 2024
11:57:32 PM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: हरियाणा की चार सीटों पर निर्दलीय और बागी आगे
अंबाला छावनी में कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा आगे, अनिल विज पीछे
गन्नौर में भाजपा के बागी देवेंद्र कादियान आगे, कांग्रेस के कुलदीप शर्मा पीछे
हिसार में भाजपा की बागी सावित्री जिंदल आगे, भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता पीछे
बहादरुगढ़ में कांग्रेस के बागी राजेश जूण आगे, इनके भाई कांग्रेस के राजेंद्र जूण पीछे

8 Oct 2024
11:42:33 PM
Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: अनिल विज पीछे चल रहे हैं
अंबाला कैंट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज अंबाला में पार्टी कार्यालय में मतगणना रुझानों की निगरानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी 90 में से 49 सीटों पर आगे चल रही है। अनिल विज अपने क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।

8 Oct 2024
11:30:50 PM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: ओम प्रकाश धनखड़ 2123 वोटों से आगे
झज्जर जिले के बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप वत्स तीसरे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश धनखड़ से 2123 वोटो से आगे।

8 Oct 2024
11:23:10 PM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता सबसे आगे
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र 8वां राउंड

ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा 30650
चंद्रमोहन कांग्रेस 27546
बढ़त 3104

8Oct 2024
11:02:34 PM
Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: जीत बीजेपी की होने वाली है: शाहनवाज हुसैन
बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने सुबह खूब जश्न मनाया। हालांकि, वे कितना भी जश्न मनाएं, जीत बीजेपी की होने वाली है। हम हरियाणा में फिर से जीतने जा रहे हैं।

8 Oct 2024
10:45:03 PM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता सबसे आगे
नवीनतम चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 4/17 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता कांग्रेस के चंद्र मोहन से आगे चल रहे हैं।

8 Oct 2024
10:41:07 PM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: विनेश फोगाट 3 हजार वोटों से पीछे
जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जींद में एक मतगणना केंद्र का दौरा किया। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों से पता चलता है कि वह 3,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।

8 Oct 2024
10:34:49 PM
Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam LIVE: ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला 4999 वोटों से पीछे
चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 4/14 राउंड की गिनती के बाद ऐलनाबाद से इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला 4999 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

8 Oct 2024
10:31:27 PM
Haryana Vidhan Sabha Election Result LIVE: मतगणना के बीच अनिल विज ने गाया..मैं जिंदगी का साथ निभाता
अंबाला कैंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज गाया, मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया… चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विज यहां 2/16 राउंड की गिनती के बाद 1199 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।