October 10, 2024

बल्लभगढ़ विधानसभा से मूलचंद शर्मा के सिर पर सज सकता है जीत का ताज, पढ़िए खबर

Ballabgarh/Alive News : बल्लभगढ़ सहित फरीदाबाद जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। बल्लभगढ़ सीट पर भाजपा से पूर्व मंत्री मूल चंद शर्मा चुनावी मैदान में हैं तो वहीं पर कांग्रेस ने इसी सीट से पराग शर्मा को मैदान में उतारा है। यहां पर जानें पल-पल की अपडेट्स:

पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी एवं उद्योग वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा 1634 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौर से आगे चल रहे हैं।
पराग, मूल चंद शर्मा की पोती लगती हैं। ऐसे में यहां भी मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। नतीजे से पहले प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

प्रत्याशियों ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मूल चंद शर्मा का कहना है कि वह भारी मतों से जीत हासिल करने जा रहे हैं। उनका किसी से मुकाबला ही नहीं था। वहीं पराग शर्मा ने भी कहा है कि वह भारी मतों से जीतने जा रही हैं।

इस सीट को जानें:
बल्‍लभगढ़ विधानसभा सीट हरियाणा की 90 सीटों में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। फरीदाबाद जिले की यह तहसील हरियाणा के आधुनिक शहरों में शुमार है। फरीदाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह सीट राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी आती है। 1967 के पहले विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की। इसके बाद 1968 और 1972 के चुनावों में भी कांग्रेस ने झंडा बुलंद किया।