October 10, 2024

विधानसभा चुनाव को लेकर आज जारी होंगे परिणाम, पहले राउंड में विपुल आगे

Faridabad/Alive News : हरियाणा विधानसभा चुनावके लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद आज रिजल्ट का दिन है। हरियाणा में सत्ता की चाबी किसे मिलेगी उसका दिन है। विधानसभा चुनाव के रण में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 8 अक्टूबर को होगा। यहां पर जानें पल-पल की अपडेट्स:

फरीदाबाद विधानसभा कांग्रेस लखन सिंगला- 3462 भाजपा विपुल गोयल-4754
भाजपा के विपुल गोयल पूर्व में उद्योग मंत्री रह चुके हैं।
फरीदाबाद सीट की बात करें तो यहां से भाजपा से विपुल गोयल तो कांग्रेस से लखन सिंह सिंगला चुनावी मैदान में हैं। अब आज ईवीएम खुलने के बाद फैसला हो जाएगा कौन जीतेगा और कौन हारेगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती हुई।

इस सीट को जानें:
फरीदाबाद सीट हरियाणा राज्‍य की सबसे महत्‍वपूर्ण विधासभा सीटों में से एक है। जिला मुख्‍यालय के साथ ही यह क्षेत्र राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्‍सा होने के कारण हरियाणा सबसे बड़ा आधुनिक शहर माना जाता है। 1967 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पिछले दो बार से यह सीट भाजपा के खाते में दर्ज है। 2014 में यहां से भाजपा के विपुल गोयल और 2019 में भाजपा के ही नरेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की।

इस क्षेत्र का चुनाव जीतने के लिए शुरुआत से ही भाजपा और कांग्रेस में तीखी चुनावी जंग होती रही है। इस शहर को 1607 में मुगल शासक जहांगीर के कोषाध्‍यक्ष शेख फरीद ने बसाया था। हरियाणा के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल शहरों में शुमार यह क्षेत्र कई बड़े तकनीकी संस्‍थानों का केंद्र है। यहां काफी तादाद में विभिन्‍न कंपनियों के छोटे-बड़े कारखाने हैं।