September 20, 2024

चुनावी घमासान के बीच सेक्टर- 21 बना शहर में चर्चा का विषय

Faridabad/Alive News : चुनावी घमासान के बीच सेक्टर- 21 में सड़क के गड्ढों को लेकर अनोखे तरीके से रोष जताया है। यहां लोगों ने गड्ढे में बीजेपी का झंडा गाड दिया है। जो शहर में और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के लोग सेक्टर के स्थानीय लोगों की जमकर तारीफ कर रहे है।

सेक्टर- 21 के स्थानीय निवासी ने नाम न बताने के एवज में बताया कि शहर के लोग पिछले 10 वर्षों से टूटी सड़क और गड्ढों से परेशान है। स्मार्ट सिटी में लंबे समय से कमल गड्ढों में खिल रहा है। शहर की अधिकतर सड़कों गड्ढे में तब्दील है। इसके अलावा सड़को पर लगी स्ट्रीट लाइट केवल शोपीस बन कर रह गए है। शिकायत करने पर प्रत्याशी और अधिकारी केवल आश्वासन देते है। दूसरी ओर वाहन चालक और राहगीर गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे है।

इसको लेकर स्थानीय लोगों में पार्टी और प्रत्याशियों के प्रति काफी रोष है। इसके अलावा लोगों ने बताया सेक्टर- 21 में ही बड़खल की पूर्व विधायिका का निवास स्थान है। यहां 10 वर्ष राज करने के बाद भी वह अपने ही क्षेत्र की स्थिति नहीं सुधार पाई है। यहां लोग गड्ढे में गड्ढे में झंडा गाड कर प्रत्याशियों को उनके दस वर्षों का विकास कार्य दिखा रहे है।