September 20, 2024

हिंदी दिवस पर कृष्ण कुमार निर्माण को मिला अंतर्राष्ट्रीय हिंदी काव्य रत्न सम्मान

Faridabad/Alive News: हरियाणा के प्रसिद्ध कवि तथा लेखक का नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान किया गया है।नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हरियाणा के बरोदा गाँव में जन्में और फिलवक्त करनाल में प्रवास कर रहे शिक्षा विभाग में राजपत्रित अधिकारी के रूप में यमुनानगर में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक को सम्मानित किया गया है।

नेपाल की प्रसिद्ध संस्था *शब्द प्रतिभा बहुछेत्रिय सम्मान फॉउंडेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के छेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को एक ऑनलाइन प्रतियोग्यता के माध्यम से आज सम्मानित किया गया है।आज हिंदी दिवस के मौके पर *शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए गए हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में बहुमुखी प्रतिभा के धनी कृष्ण कुमार निर्माण को “हिंदी काव्य रत्न” मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।कृष्ण कुमार निर्माण की अभी तक हिंदी और हरियाणवी में छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और ये दूरदर्शन समेत कई टीवी चैनलों पर अपनी काव्य प्रस्तुति दे चुके हैं।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु कहते हैं-कृष्ण कुमार की रचना जीवंत लगती है व बड़े अच्छे शब्दों का चयन किया गया है और इनकी रचनाएं समाज का आईना है।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग छह हजार से अधिक कवियों ने भाग लिया और उनमें से चुनिंदा को यह काव्य रत्न मानद उपाधि दी गई।