September 20, 2024

विधायक ने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए कंचन लखानी को दी शुभकामनाएं

Faridabad/Alive News : एनआइटी फरीदाबाद की मूल निवासी स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट कंचन लखानी का पेरिस पैरालंपिक 2024 ‘महिला डिस्कस थ्रो’ में सलेक्शन होने पर एनआइटी 86 से विधायक नीरज शर्मा ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।

पेरिस पैरालंपिक 28 अगस्त 2024 से 8 सितंबर 2024तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी 22 अलग – अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। वहीं भारत से 12 खेलों में भाग लेने के लिए 84 खिलाड़ी रवाना होंगे जिनमें NIT की बेटी कंचन लखानी भी शामिल है। कंचन लखानी पहली बार पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व में करने जा रही हैं। वे एक स्वर्ण पदक विजेता हैं और इससे पहले वे कई अंतराष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं खेल जगत में ढेरों पुरस्कार उन्होंने अपने नाम किए हैं।

पेरिस पैरालंपिक रवानगी से पहले विधायक नीरज से मुलाकात पर कंचन लखानी ने कहा है कि मैं जब भी खेल कर आती थी मुझे याद है आपके पिता शिवचरण लाल शर्मा जी फूलों के साथ मेरा स्वागत करते थे और मुझे बहुत प्यार करते थे।
आज मैं पैरालंपिक में जा रही हूं तो मुझे मेरे पिता जी का आशीर्वाद मिला और नीरज जी मुझे खुद आशीर्वाद देने के लिए घर पर आए हैं मैं पूरी टीम पंडित जी और विधायक नीरज जी का बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं और वादा करती हूं कि मैं अपने देश के लिए मेडल जरूर लेकर आऊंगी।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहीं…
अंतराष्ट्रीय पैरा एथलीट कंचन लखानी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी हिस्सा रहीं हैं। दिसंबर 2022 में जब भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा फरीदाबाद पहुंची तो ये कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।