September 16, 2026

शराब तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 72 अध्धा शराब मस्ताना बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी एसी नगर फरीदाबाद का रहने वाला है। जिसको अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर गस्त के दौरान राम धर्मकांटा नज्दीक डीलाईट होटल के पास के काबू किया है। आरोपी से 72 अध्धा शराब मस्ताना बरामद की गई है। जिसके खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब तस्करी करने की धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।