March 11, 2026

490 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 490 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिवाकर सिंह (40) गांव मेघौल जिला बेगुसराय बिहार का रहने वाला है औऱ अब भगत सिंह कॉलोनी बल्लबगढ़ में रह रहा है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर भगत सिंह कॉलोनी एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 490 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सिटी बल्लबगढ़ में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।