September 20, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निशानेबाज मनु भाकर को किया आमंत्रित

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर भारत लौटी निशानेबाज मनु भाकर से बात की। इस दौरान उन्होंने मनु भाकर को अपने आवास पर आमंत्रित भी किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने राज्य की सशक्त बेटी का गर्मजोशी से स्वागत करेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी हरियाणा की बेटी मनु भाकर से मैंने फोन पर बात की और उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर आने का निमंत्रण दिया। मनु भाकर आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है। आज आप हरियाणा की बेटियों की बहादुरी और सम्मान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

हरियाणा सरकार अपने प्रदेश की सशक्त बेटी का हार्दिक अभिनंदन करेगी।”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली मनु भाकरओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान नितिन गडकरी ने मनु भास्कर को ओलिंपिक में मेडल जीतने पर सम्मानित किया और हौसला बढ़ाया। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि “देश की असाधारण निशानेबाज मनु भाकर से मिलकर खुशी हुई।

जिन्होंने पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों ने तिरंगे को गर्व से भर दिया है। यहां उनकी निरंतर सफलता और भविष्य में कई और उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं।मनु भाकर ने पूर्व सीएम हुड्डा से की मुलाकात ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और उनका परिवार पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, “मनु एक ही ओलंपिक संस्करण में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैंने उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। मनु भाकर की यह शानदार जीत हर देशवासी की जीत है और इस जीत ने पूरे विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।”मनु भाकर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनु भाकर को प्रेरक शब्दों से प्रेरित किया। इसकी जानकारी मनु भाकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर दी।