March 10, 2026

शराब तस्करी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सेक्टर-56 की टीम ने शराब तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 144 बोतल, 96 हाफ, 48 पव्वा अंग्रेजी शराब गाडी से बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आजाद (40) गांव मुरादपुर जिला खगरिया बिहार हाल रघुबीर नगर टैगोर गार्डन दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर बल्लबगढ़ अग्रवाल धर्मशाला के पास से स्विफ्ट डिजायर कार सहित काबू किया है। गाडी की तलाशी लेने पर 144 बोतल, 96 हाफ, 48 पव्वा अंग्रेजी शराब गाडी से बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लबगढ़ में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।