September 17, 2026

एक किलो छह ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : नशा तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक किलो चरस बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रवीन सिंह मूल रुप से उत्तराखंड के गांव कंदोला हाल सूर्या विहार पार्ट 3 पल्ला का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान पल्ला नया रोड के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 1 किलो 06 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।