August 18, 2026

शहर के इन हिस्सों में तीन घंटे प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

Faridabad/Alive News: मरम्मत कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की कटौती रहेगी। ऐसे में लोगों के कार्य में कोई बाधा न आए इसको लेकर बिजली विभाग द्वारा समय समय पर सूचना दी जाती है। बिजली विभाग के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि ग्लोब स्टील 66 केवी के सब स्टेशन के अंतर्गत वीरवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक करीब 3 घंटे के लिए बिजली की कटौती रहेगी। इस दौरान सिविल अस्पताल, सोहना रोड और सुभाष कॉलोनी में 3 घंटे बिजली गुल रहेगी।