September 19, 2026

देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शोबित बिहार के मधुबनी का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद में संजय कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सिटी बल्लभगढ़ एरिया में दशहरा ग्राउंड से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।