August 17, 2026

नशा तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 60 गोलियां बरामद

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 60 गोली Buprenorphine की बारामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हन्नी एनआईटी एरिया का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान पटेल चौक से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 60 गोली Buprenorphine की बारामद हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी Buprenorphine गोलियों को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में किसी व्यक्ति से 3000रुपए में प्रयोग करने व बेचने के लिए खरीद कर लाया था।