September 30, 2026

शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : थाना मुजेसर की टीम पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 पव्वे देसी, 10 अध्धे व 8 बीयर की बोतल बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नन्दन चावला कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने गस्त के दौरान गाजीपुर रोड नंगला गुजरान से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 12 पव्वे देसी, 10 अध्धे व 8 बीयर की बोतल बरामद हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब को ठेकों से फुटकर में खरीद कर लाया था। शराब को फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाना चहाता था। आरोपी मजदूरी का काम करता है।