September 28, 2024

16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी को अदालत के द्वारा आरोपी को 20 साल की सजा व 50000रूपए जुर्माना भी लगाया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वारदात के संबंध में महिला थाना बल्लबगढ़ में एक शिकायत प्राप्त हुई। वारदात के संबंध में उच्च अधिकारियो को सुचना दी जिसपर उच्च अधिकारियो द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए है।

पीडिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 13 मार्च को दोपहर के समय में दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। जो रास्ते में गली में पानी देने आने वाला लडका जुगनु दुसरी गली में पानी सप्लाई कर रहा था। तभी आरोपी ने कहा की वह भी उसकी गली में ही जा रहा है। अपने टम्पो से पीडिता को घर छोड देगा। जो लडकी उसके टम्पो में बैठ गई। आरोपी लडकी को अपने कमरे पर ले गया और नाबालिक लड़की का अपहरण कर, जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को बार-बार अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी ने दुसरे दिन भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और नाबालिक लडकी को शाम के समय उसकी गली के बाहर छोडा।

महिला थाना पुलिस ने मुकदमें में कार्रवाई करते हुए आरोपी जुगनु निवासी गांव पारसोली जिला मथुरा हाल सुभाष कॉलोनी बल्लबगढ़ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था। जिसकी सुनवाई माननीय अदालत में चल रही थी। सभी गवाह व साक्ष्य को देखते हुए आज अदालत के द्वारा आरोपी को 20 साल की सजा व 50000 रूपए जुर्माना भी लगाया है।