March 12, 2026

अदालत ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Gurugram/Alive News: मशहूर यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. दरअसल, देश के युवाओं को नौकरी का लालच देकर धोखाधड़ी करने और मानव तस्करी के आरोपी के चलते बॉबी कटारिया को जिला अदालत ने 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया है. अब 14 जून को इस मामले में सुनवाई की जाएगी. दोपहर करीब 2 बजे जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मनदीप सिंह की अदालत में अपराध शाखा सेक्टर- 10 की टीम ने आरोपित को पेश किया.

बता दें कि फतेहपुर निवासी अरुण कुमार ने इस मामले की शिकायत की थी. जिस पर बजघेड़ा थाने पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दायर किया था.

पीड़ित ने बताया था कि उससे करीब ढाई लाख रूपए लेकर लाहोस भेजा गया, जहां से नावतुई ले जाकर मारपीट की गई. उसके बाद, पासपोर्ट छीन लिए गए और अमेरिकियों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड के लिए मजबूर किया. वहां से वह किसी तरह भागने में कामयाब हुआ. उसने किसी तरह भारतीय दूतावास से संपर्क किया और भारत आ गया.