March 13, 2026

जन्माष्टमी उत्सव पर A.D.School में जब फूटी दही हांडी

Faridabad/Alive News : डबुआ कालोनी स्थित ए.डी.सी.सै.स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राइमरी विंग के छात्र राधा-कृष्ण की रंग बिरंगी पोशाकों में काफी मनमोहक लग रहे थे। जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल में कृष्ण के बाल रूप को बहुत ही सुन्दर तरीके से नाटक के रूप में चित्रित किया गया।

24 August Photo-2

इसके साथ ही छात्राओं ने ‘मईया यशोदा ये तेरा कनैहया’ और ‘राधा कैसे ना जले’ गाने पर अपनी परफोर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। वहीं सीनियर छात्रों ने कृष्ण और सुदामा के दिल छू जाने वाले नाटक को सभी के बीच रखा और दोस्ती की अहमियत को समझाया। इसके पश्चात छात्रों ने दही हांडी फोड़ी व जन्माष्टमी के जश्र में डूब गए और सभी ने खुलकर इस दिन को इन्जॉय किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल सुभाष श्योरान ने सभी छात्रों को जन्माष्टमी की बधाई देने के साथ ही अपना आर्शीवाद भी दिया। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।