September 26, 2026

चिन्हित किए गए गरीब बच्चों को करवाई जा रही हैं सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह के आदेशानुसार और एडीसी आनन्द शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के कोर्डिनेशन से राजकीय प्राइमरी विद्यालय ज्वाहर कालोनी में आज मंगलवार को लगाया गया। आज मंगलवार को आयोजित इस कैम्प में खबर लिखे जाने तक लगभग 100 बच्चों को नि:शुल्क लाभ प्रदान किया गया।

कैम्प का मुख्य उद्देश्य
एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा कि इन कैम्पों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक गरीब बच्चों के जरूरी कागजात कैसे जन्म प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, दिव्यांगजन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड मौके पर ही बनाकर उन्हें उपलब्ध कराना है। कैम्पों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया जहाँ इन बच्चों का नि:शुल्क जांच व उपचार किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि इन कैम्पों में गरीब परिवारों और दिव्यांगजन बच्चों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी। जिला फरीदाबाद में लगभग 1637 ऐसे बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है। ऐसे बच्चों के क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह बच्चे शिक्षा से वंचित न हो इसलिए इन बच्चो को चिन्हित कर नजडीकी सरकारी स्कूलों में इनका दाखिला भी कराया जाएगा तथा प्रशासन द्वारा बाल श्रम की भी जांच की जाएगी। बाल श्रम की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

आज के कैम्प में सम्बन्धित सभी विभागों में डीपीओ आईसीडीएस, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम फरीदाबाद, श्रम विभाग, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र विभाग ने अपने दायित्वों का पालन किया।