June 9, 2025

बीपीएल व अंत्योदय अन्न योजना में शामिल परिवारों को अब हर महीने राशन के साथ मिलेगा दो किलो सरसों तेल

Faridabad/Alive News: एएवाई और बी.पी. एल. परिवारों को जून 2021 से सरसों तेल के स्थान पर 250 रूपये प्रति परिवार दिया जा रहा था। सरकार ने दोबारा विचार किया है, अब अंतोदय अन्न योजना और बी.पी.एल. परिवार को जुलाई 2023 से 2 लीटर सरसों का तेल 20 रूपये प्रति लीटर की रियायती दर पर वितरित किया जायेगा।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला फरीदाबाद में इस स्कीम में प्रत्येक मास लगभग 18 लाख एएवाई और बी.पी.एल. परिवार लाभान्वित होगें।राज्य सरकार द्वारा सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य की दो एजेंसियों हैफेड तथा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को चुना गया है। जिनके द्वारा प्रत्येक माह सरसों का तेल कान्फैड के फोकल प्वाईंट पर डिलीवर किया जायेगा। इसके लिये हैफेड को 15 व हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को 7 जिले अलाट किए गए हैं।

सरसों के तेल का वितरण लाभार्थियों को बिकी यन्त्र के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण उपरांत डिपूधारकों के माध्यम से मास जुलाई, 2023 से किया जाना था। परन्तु किसी कारणवश जो लाभार्थी मास जुलाई 2023 के लिए आंवटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गये थे, उन्हें मास अगस्त 2023 के साथ-साथ मास जुलाई 2023 का सरसों तेल वितरित किया जाएगा। अगस्त 2023 में पात्र लाभार्थियों को मास जुलाई तथा अगस्त 2023 का सरसों तेल एक साथ वितरित किया जाएगा।