March 13, 2026

मरम्मत कार्य के चलते 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

Faridabad/Alive News: आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को पाली सबडिवीजन के तीन फीडर बंद रहेंगे। पाली सब डिविजन के एसडीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी पाली एफसीआई, आईपी कॉलोनी और एन.आई.आई फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। फीडर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। जिन एरिया में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी उनमें भाकरी गांव, नवादा, आशा राम आश्रम रोड शामिल है।