March 14, 2026

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 6 बच्चों का किया रेस्क्यू

Faridabad/Alive News: धौज प्रबंधक की पुलिस टीम ने होटल, ढाबों, चाय दूकान तथा मकैनिकों की दूकान पर काम करने वाले 6 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके जीवन को सही दिशा दिखाने के लिए व उनकी देखभाल के लिए परिजनों को प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्य करते हुए थाना धौज पुलिस टीम ने होटल, ढाबों, चाय के खोखों तथा मकैनिकों की दूकान पर काम करने वाले 6 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों के हवाले किया है।पुलिस टीम के द्वारा थाना धौज एरिया में अलग-अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण किया जिसमें काम कर रहे नाबालिंग बच्चों को सर्च किया जा रहा था।

थाना एरिया में काम करते हुए पाए गए नाबालिंग बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण तरिके से बातचीत करके उनके अभिभावकों को बुलवाकर बच्चों को उनके हवाले किया। बच्चो के परिजनों को उनकी शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया तथा दूकान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई अगर भविष्य में नाबालिग बच्चों से काम कराते हुए पकडे गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।