March 15, 2026

निजी स्कूलों में बढ़ती फीस की जांच करेंगी शिक्षा विभाग की कमेटियां

Chandigarh/Alive News: नए शिक्षा सत्र में मनमानी फीस वसूल चुके स्कूलों में अब शिक्षा विभाग की कमेटियां जांच करने के लिए पहुंचने लगी हैं। स्कूलों द्वारा मनमर्जी से फीस बढ़ाने के संबंध में कई शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से गठित कमेटियां अब स्कूलों में जाकर वसूली गई फीस का ब्यौरा एकत्र कर रही हैं।

सोमवार को कमेटियों ने कुछ स्कूलों का औचक दौरा कर फीसों की जांच की।इसमें पाया गया कि ऐसे स्कूलों ने बिना फीस निर्धारण कमेटी की मंजूरी के मनमाने ढंग से अभिभावकों से फीस वसूल की है। हर नए शिक्षा सत्र की शुरुआत में निजी स्कूल फीस बढ़ोतरी करते रहे हैं। इससे अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार भी स्कूलों ने बच्चों की दाखिला फीस के अलावा ट्यूशन व अन्य शुल्क में बढ़ोतरी की और इसके लिए फीस निर्धारण कमेटी से मंजूरी भी नहीं ली।

यह कमेटी शिक्षा विभाग के अधीन काम करती है और फीस बढ़ोतरी से पहले स्कूलों को कमेटी को बताना पड़ता है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिन स्कूलों का कमेटियों ने दौरा किया, वहां फीस बढ़ोतरी में अनियमितता पाई गई है। कमेटियां अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगी, जिसके आधार पर आगे प्रशासन कार्रवाई करेगा।

शिक्षा विभाग की कमेटियों की तरफ से शुरू की गई जांच के बारे में अभिभावकों का कहना है कि यह पहले होना चाहिए था। अब स्कूल फीस वसूल चुके हैं। देखना होगा कि प्रशासन अभिभावकों से वसूली गई अधिक फीस वापस करवा पाता है या नहीं।शिक्षकों की नौकरी भी एक फरमान के साथ खत्म हो गई और अब वे रोजगार तलाश रहे हैं। उधर, इस स्कूल को लेकर स्थानीय लोगों व शिक्षकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधक इस संपत्ति को बेचना चाहते हैं, जिस कारण वे स्कूल चलाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।