Faridabad/Alive News: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन बारे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल्द पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए।
विधायक राजेश नागर ने अधिकारियों को विकास कार्यों में देरी होने पर जवाब देने और ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में पीडब्लूडी बी.आर, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग, कृषि विपणन बोर्ड, जिला विकास एवं पंचायत और पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बैठक में तिगांव विधान सभा क्षेत्र की सड़कों, कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पेयजल आपूर्ति और सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और अमृत सरोवरों के विकास कार्यों पर जोर देने के लिए कहा गया।
मीटिंग में विधायक राजेश नागर ने पीडब्लूडी बी. आर, कृषि विपणन बोर्ड, जनस्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, पंचायती राज विभाग सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से विभाग वार विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की बारीकी से समीक्षा कर सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सड़कों के निर्माण, जोहड़ों की गाद निकालने, गर्मी के मौसम के मद्देनजर बेहतर पेयजल सप्लाई से जुड़ी हुई तमाम व्यवस्थाएं और एसटीपी के क्रियान्वयन, अवैध कब्जे हटाने, मुख्यमंत्री की घोषणाओं को यथाशिघ्र शुरू करवाना और निर्धारित समय पर पूरा करना तथा बिजली सप्लाई से जुड़ी हुई लाइन तथा अन्य कार्य, सिवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य मूलभूत विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारीयों के साथ विभाग वार मंत्रणा की गई।
समीक्षा बैठक में तिगांव विधान सभा क्षेत्र के विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तथा ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली को आधुनिक तौर-तरीकों के साथ विभागों तथा एजेंसियो से आपसी सहमति से करवाया जाने बारे बारिकी से चर्चा की गई। सड़कों, स्ट्रीट लाइटिंग, इल्क्ट्रीकल वर्क, रोड, फूटपाथ, ग्रील, अमृत सरोवरों सहित तमाम पहलुओं पर बारिकी से समीक्षा कर निर्माण कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की गई।

