Faridabad/Alive News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्य करते हुए पुलिस चौकी सिकरोना प्रभारी की टीम ने फरीदाबाद के गांव फिरोजपुर कला में रात्रि के समय लावारिस अवस्था में घुमते हुए गस्त करते समय पुलिस टीम को मिला था। लडके को रेस्क्यू करके THE Earth Saviours Foundation mandawar गुरुग्राम में रखा गया था।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल की रात्रि को एएसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गस्त पर थे। गस्त के दौरान उन्हे नाबालिंग लडका मिला जिससे पूछताछ की तो वह कुछ जबाब नही दे पा रहा था। बच्चे की सूचना सभी प्रबंधक थाना वा चौकी इंचार्ज वा कॉन्ट्रल रूम को दी गई। बच्चे को THE Earth Saviours Foundation mandawar गुरुग्राम में रखा गया।
अशोक कुमार को सोशल मिडिया(फेसबुक) चलाते समय गुमशुदा बच्चे की पोस्ट मिली जहां से बच्चों के परिजनों का पता निकाल को रेस्क्यू किया गया है। परिजनों ने बताया कि उनका लडका दसवी पास है। परिजन बच्चे को अस्पताल में ईलाज के लिए लाए थे। जो वहा से 2 दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों ने फेसबुक पर बच्चे की पोस्ट डाली थी। जिसको पुलिस टीम ने देखा था। जिसकी सहायता से परिजनों से पुलिस टीम ने सम्पर्क किया।
बच्चे को सकुशल अवस्था में परिजनों के हवाले किया है। बच्चे के परिजनों ने पुलिस टीम का तह दिल से धन्यवाद किया है।

