March 16, 2026

4 सिलेंडर फटने से जला मंगल बाजार, हुआ लाखों का नुकसान

Faridabad/Alive News: सोमवार को खेड़ी पुल सब्जी मंडी में सुबह करीब 3 बजे पास रखे ट्रांसफॉर्म की चिंगारी गिरने से अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग आनन-फानन में सब्जी मंडी में रखे अपने सामान को हटाने लगे लेकिन सबके प्रयास व्यर्थ रहे। लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

खेड़ी पुल के पास लगने वाले मंगल बाजार में सुबह 3 बजे पास रखे ट्रांसफॉर्मर से चिंगारियां गिरने के कारण आग लग गई। जैसे ही ट्रांसफॉर्मर की चिंगारियां नीचे लगे तिरपाल पर गिरी तो तिरपाल में रखे 4 सिलेंडर फट गये सिलेंडरों के फटने से और दुकानें भी आग की चपेट में आ गई और करीब 500 दुकानें जलकर खाक हो गई इन दुकानों में लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था। सब्जी मंडी में सब्जी की दुकानों के अलावा कॉस्मेटिक दुकाने, कपड़ों की दुकान, मसालों की दुकान थी जो जलकर खाक हो गई।

मंगल बाजार में दुकान लगाने वाली कमला का कहना है कि वह किराए के मकान पर रहती है। मंगल बाजार में उनकी कॉस्मेटिक की दुकान थी जिसमें 3 लाख का सामान जलकर खाक हो चुका है। प्रशासन से मांग है कि उन्हें आर्थिक मदद की जाए जिससे वह फिर से गुजर-बसर के लिए कुछ पैसे कमा सकें

मसालों की दुकान लगाने वाले प्रदीप का कहना है कि सारा खर्चा मंगल बाजार में दुकान लगाने से ही निकलता है। यह हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है सरकार से मांग है कि उन्हें आर्थिक मदद की जाए जिससे वह फिर से स्टार्टअप कर सके।