Faridabad/Alive News: रविवार को प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा प्रयास वेलफेयर भवन में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्रों को पुस्तके और वर्दी वितरण की गई।
मुख्य अतिथि ए.के.एस. सतीश गोसाईं, सी.एम.डी., सिक्यूरिको इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड थे, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय आर. राघवन, CMD, साई सिक्योरिटी प्रिंटर्स प्रा. लिमिटेड साई पैकिंग कॉर्पोरेशन, अध्यक्ष रोटरी क्लब- मिड टाउन ने , इस अवसर परअति विशिष्ट अतिथि ओ.पी. गोयल, रिटा. मुख्य अभियंता, फरीदाबाद नगर निगम, और जय प्रकाश, Chairman, A.P. Group of Schools, एवं उनकी धर्मपत्नी, रचना अग्रवाल उपस्थित थे |
इस अवसर पर प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) के प्रधान, एम एल गुप्ता, ने मुख्य अतिथि रोटेरियन. ए.के.एस. सतीश गोसाईं का पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया, विजय आर. राघवन का स्वागत एम. आर. सिंगला संस्था के उपाध्यक्ष ने किया, ओ.पी. गोयल का स्वागत बाबू राम गुप्ता संस्था के उपाध्यक्ष. जय प्रकाश का स्वागत तनुज चतरथ, संस्था के कोषाध्यक्ष ने, रचना अग्रवाल का स्वागत विद्धु ग्रोवर ने किया|
इस अवसर पर प्रयास वेलफेयर स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान गा कर आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के प्रधान एम एल गुप्ता जीने आये हुए अतिथियों का स्वागत शब्दों द्वारा किया एवम प्रयास की गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम आने वाले 5 छात्रों को स्वर्गीय गंगा प्रसाद सेकसरिया पुरस्कार दिया गया |
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन. ए.के.एस. सतीश गोसाईं ने प्रयास की गतिविधियों की प्रशंसा की और उसकी प्रगति की कामना की सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया|
मुख्य अतिथि एवम अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रयास के सभी केंद्रों के बच्चों को पुस्तकें, वर्दी , बैग ,जूते ,टाई एवं बेल्ट वितरित की।
इस कार्यक्रम में अन्य अतिथि, ए.के.पंडित, उपेंद्र सिंह, रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष, मनीष कपूर, सचिव, रवि रतरा, मनोहर पुनियानी, के.के. गुप्ता चीफ एन.एच.ए.आई. उपस्थित थे |
प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष तनुज चतरथ ने अंत मे आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किये ।

