March 15, 2026

क्राइम ब्रांच 65 ने नशीले इंजेक्शन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने अवैध नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चनंदावली निवासी गौरव के रूप में हुई है। आरोपी के नाम पहले भी नशा तस्करी के चार मुकदमे दर्ज हैं। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और आरोपी को नशा सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गौरव है जो चंदावली गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध नशे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से ब्रोफिन के 22 इंजेक्शन बरामद किए गए। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को थाना सदर बल्लभगढ़ लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में जांच शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले 3 साल से शराब गांजा व नशीले इंजेक्शन बेचने का काम करता है। उसने बताया कि वह आस-पास के गांव व कॉलोनी में नशा सप्लाई करता है। आरोपी पहले गांजा तस्करी का काम करता था जो अब नशीले इंजेक्शन बेचता है। आरोपी ने बताया कि यह इंजेक्शन वह यूपी के कोसी कला से लेकर आता है और यहां महंगे दामों पर बेच देता है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी नशा तस्करी के चार मुकदमे दर्ज हैं।

मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और आरोपी को नशा सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।