March 15, 2026

28 अप्रैल को होगा परिवार उत्थान मेले का आयोजन

Faridabad/Alive News: आगामी 28 अप्रैल को जिला फरीदाबाद सरकार द्वारा ज़ारी हिदायतों के अनुसार मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में शनिवार को बल्लभगढ़ प्रखंड के फिरोजपुर कलां गांव में मेले के आयोजन से पूर्व योजना के लाभार्थियों के साथ काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।

मेले में आने वाले लाभार्थियों के आवागमन के लिए ग्राम सचिव एवं सरपंच को परिवहन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। काउंसलिंग सत्र का आयोजन ग्राम सचिव अमित भड़ाना की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सरपंच नरेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की एक प्रमुख योजना है। जिसके तहत राज्य में उन परिवारों की पहचान की जा रही है जिनकी आय 1.80 रुपय से कम है। इस योजना के तहत, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों को अपनाया जाएगा ताकि इन परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय 1.80 रू लाख तक प्रति वर्ष बढ़ाई जा सके।