Faridabad/Alive News: डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान ने अपनी टीम के साथ सारण थाना में पैदल मार्च निकाला और आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर उनके साथ थाना सारण, मुजेसर, डबुआ, कोतवाली सहित अन्य क्षेत्र के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय व पुलिस महानिदेशक पंचकूला द्वारा दिए गए आदेश व पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार डीसीपी एनआईटी ने सारण थाना एरिया में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला।
यह पैदल मार्च थाना सारण चौक से 45 फुट रोड, सारण स्कूल होते हुए मेन मार्केट जवाहर कॉलोनी से डिस्पोजल चौक तथा 60 फुट रोड, सारण रोड नियर चौक सरपंच चौक से होते हुए पुलिस चौकी तक निकाली।
यह पैदल मार्च फरीदाबाद के विभिन्न एरिया में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा और आमजन को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करके शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना सुनिश्चित किया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान डीसीपी ने आमजन को सामाजिक शांति व्यवस्था कायम रखने तथा भाईचारे की भावना बढ़ाने पर बल दिया।

