Faridabad/Alive News: सेक्टर 48 में 7 साल पुराने बने मंदिर पर नगर निगम का बुलडोजर चला। यह मंदिर अचीवर सोसायटी के लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया हुआ था। जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम की टीम ने मंदिर को 1 घंटे में ध्वस्त कर दिया। मंदिर के ध्वस्त होने पर सोसायटी वासियों की आस्था भी ध्वस्त हो गई।
सोसाइटी के हाइराइज टावर के आरडब्ल्यूए प्रधान नरेश अरोड़ा ने बताया कि सोसाइटी में लोग पिछले 13 वर्षों से रह रहे हैं। सोसाइटी के साथ ही मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर पर सोसाइटी की बाउंड्री के अंदर होने के बावजूद निगम ने कार्रवाई की, जबकि दीवार को छोड़ दिया। लोगों के विरोध के बीच अधिकारियों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया।
हालाँकि इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था ऐसे में निगम को तोड़फोड़ करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि यह मामला 13 साल से हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है और सुनवाई में रिपोर्ट पेश करनी है। इस मामले में निगम आयुक्त को कोर्ट में पेश होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि मंदिर के अलावा छह दुकानों को तोड़ा गया है।
स्थानीय निवासियों की मानें तो मंदिर से लगभग 500 परिवारों की आस्था जुड़ी थी, लेकिन बुधवार को निगम पर पीला पंजा चल गया। तोड़फोड़ के लिए निगम का दस्ता पहुंचते ही लोग फ्लैट से निकलकर मंदिर के पास एकत्रित हो गये और कार्रवाई की विरोध किया। लोगों ने मंदिर बचाने का पूरा प्रयास किया,लेकिन निगम ने तोड़वा दिया।

