March 16, 2026

हत्या के मामले में जेल काट रहे कैदी की मौत, परिजनों ने लगाए होडल सीआईए पर संगीन आरोप

Faridabad/Alive News: हत्या के मामले में जेल काट रहे कैदी की पुलिस के टॉर्चर से मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नीमका जेल में 10 अप्रैल से बंद होडल निवासी घनश्याम (43) की सीआईए होडल के टॉर्चर करने से आज इलाज के लिए अस्पताल लाते समय मौत हो गई।

घनश्याम के रिश्तेदार लेखराज ने बताया कि रात पड़ोस का ही रहने वाला 18 वर्षीय विशाल घर में चोरी छुपे घुस आया। घर में घुसते समय परिवार को खिड़की टूटने की आवाज आई उन्होंने घर की तलाश की तो विशाल बाथरूम में छुपा हुआ मिला।पकड़ने के बाद परिवारजनों के मार पीट के कारण विशाल की मौत हो गई।

परिवार का मुखिया घनश्याम और उसके बेटे को हत्या के मामले में जेल हो गई। पिछले 10 तारीक से पुलिस टॉर्चर किए जाने के कारण घनश्याम की हालत नाजुक बनी हुई थी। और आज घनश्याम ने जेल से लाते समय दम तोड दिया । शव को पोस्टमार्डम के लिए बादशाह खान
अस्पताल भिजवा दिया।

बुधवार को दोपहर में मजिस्ट्रेट की निगरानी में उसका पोस्टमार्ड करा कर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि इस मामले में मजिस्ट्रेट इस मामले की जांच करेंगे।