March 16, 2026

लघु सचिवालय में वाहनों की पार्किंग ठेका के लिए आवेदन आमंत्रित

Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 के सामने खाली जगह पर वाहन पार्किंग के लिए मई 2023 से मार्च 2024 तक कुल 11 माह के लिए ई-टेंडर निविदाएं तहत आमंत्रित की जा रही है। ई-टेंडर 17 से 28 अप्रैल 2023 शाम 4 बजे तक (www.etenders.hry.nic.in) पर उपलब्ध है।

उपायुक्त कार्यालय द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 माह अप्रैल 2023 से माह मार्च 2024 तक के लिए लघु सचिवालय सैक्टर-12 फरीदाबाद में वाहन पार्किंग की रिजर्व कीमत 23,06,570 रुपये तेईस लाख छियानवे हजार पांच सौ सत्तर रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपना ई-टेंडर भरना चाहता है तो अंकित रिजर्व प्राइज से ऊपर ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली के तहत निविदा भर सकता है।

डीसी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि वाहन पार्किंग के लिए 1,50,000/- रुपये/ एक लाख पचास हजार रुपये ई-टेंडर भरते समय ऑनलाइन ही जमा करने होगें। वहीं वाहन पार्किंग के लिए ई-टेंडर के माध्यम से प्राप्त निविदाएं आगामी 28 अप्रैल 2023 को उपायुक्त कार्यालय द्वारा बोली जायेंगी।

उन्होंने सम्बन्धित फर्मों से यह अपेक्षा की है कि वे डाले गये वाहन पार्किंग के ई-टेंडर निविदा के साथ अपना प्रमाण पत्र पैन कार्ड प्रस्तुत करेंगे। किसी भी सहयोगी फर्म के विरूद्ध कोई राशि बकाया नहीं होनी चाहिए। सम्बन्धित फर्म द्वारा वाहन पार्किंग के लिए डाली गई निविदा में अंकित मूल्य रिजर्व कीमत से ऊपर होने चाहिये। जिस फर्म की निविदा स्वीकृति होगी।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि द्वितीय टेण्डर की अधिक निविदा को देखते हुए उसे ठेका प्रदान कर दिया जायेगा। द्वितीय निविदा फर्म की जमानत राशि तब तक वापिस नहीं की जायेगी जब तक प्रथम टेण्डर निविदा की अग्रिम राशि तथा माह मई 2023 का किराया जमा होने के उपरान्त का अलाट नहीं कर दिया जाता। प्रत्येक मामले में अतिम निर्णय उपायुक्त कार्यालय का मान्य होगा।