March 15, 2026

सलमान चोरी का ऑटो और मोबाइल के साथ काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने चोरी के 2 मुकदमों में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आरोपी की पहचान इंद्रा कॉलोनी निवासी सलमान के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद में चोरी की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज है जिसमें एक मुकदमा मुजेसर तथा दूसरा सेक्टर 58 में दर्ज है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

आरोपी ने मुजेसर एरिया से मोबाइल फोन व नकदी चोरी किए थे तथा सेक्टर 58 एरिया से सीएनजी ऑटो चोरी किया था। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 1 सीएनजी ऑटो तथा ₹12000 नकद बरामद किए गए हैं

पुलिस पूछताछ के होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया हैक्राइम ब्रांच बॉर्डर ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर 1 सीएनजी ऑटो, 2 मोबाइल फोन तथा ₹12000 नकद किए बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ के होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।