Faridabad/Alive News: सोमवार का दिन जीवा पब्लिक स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष का दिन था। विद्यालय में पढ़ने वाले 2 विद्यार्थियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से खेल में विजय प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं रजत पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। एमसीएफ के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित जिला किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बारहवीं कक्षा के छात्र सक्षम यादव ने किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में जिले के अन्य स्कूल में निजी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।

विद्यालय के लिए यह एक गर्व की बात है कि विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र सक्षम ने अपनी प्रतिभा एवं अपनी कुशलता का परिचय देते हुए स्वर्ण एवं रजत दोनों पद प्राप्त किये है। आठवीं कक्षा के छात्र मोहित लामा ने कराटे की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं ट्रॉफी जीतकर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषि पाल चौहान ने बताया कि विद्यालय के दोनों छात्र बहुत अनुशासन प्रिय एवं व्यवहार कुशल है दोनों छात्र का मानना है कि विद्यालय में इस गाए जाने वाले सिद्धांतों के कारण उन्होंने इस कठिन प्रतियोगिता में धैर्य के साथ अपना प्रदर्शन किया एवं विजय प्राप्त कर कुशलता और निपुणता का परिचय दिया है।
विद्यालय की अध्यक्षता चंद्र लता चौहान ने दोनों छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी वहीं विद्यालय की एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेवा प्रधानाचार्य अर्पणा शर्मा ने भी दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

