Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने स्क्रैप के गोदाम से कबाड़े का गमन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरजिंदर सिंह, अमरीक सिंह और चंद्रशेखर का नाम शामिल है। तीनों आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव जैतपुर के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने तीनों आरोपियों को पंजाब से थाना सेक्टर 31 के योजना के तहत फ्रॉड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ट्रांसपोर्टर बनकर शिकायतकर्ता को फोन किया था। फिर ड्राइवर बनकर आरोपियों ने 16 मार्च को गोदाम बंगाल सुटिंग सेक्टर 31 से एक ट्रक में 22 टन 860 किलो स्क्रैप लोड कर ले गए थे। जो करीब 10 लाख की कीमत का था। आरोपियों ने गाड़ी को ले जाते समय फोन से बात की थी लेकिन कुछ समय बाद अपने फोन को बंद कर लिया था। शिकायतकर्ता शफीक उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले ने बताया कि उनके साथ स्क्रैप को लेकर फ्रॉड हुआ है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना सेक्टर 31 में दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
मामले की कार्यवाही क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से 13 टन स्क्रैप पंजाब से वारदात में प्रयोग ट्रक बरामद किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।पुलिस प्रवक्ता।

