Faridabad/Alive News: 6 अप्रैल की रात गाँव बाजडी उत्तम नगर में डेरी संचालक सुनील के ब्लाइंड मर्डर मामले संज्ञान लेते क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुनील ब्लाइंड मर्डर मामले का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रमोद है 24 वर्षीय आरोपी प्रमोद मुख्य आरोपी कृष्ण का लोडिंग ऑटो चलाता है। कृष्ण एक ढाबा है और साथ ही उसके पास पिकअप गाड़ी और लोडिंग ऑटो भी है। आरोपी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है।
क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रमोद ने मुख्य आरोपी कृष्ण के साथ मिलकर 6/7 अप्रैल की रात को गाँव बाजडी उत्तम नगर में डेरी में रहने वाले सुनील की चारपाई से बांधकर सिर पर पत्थरों से हमला करके हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी कृष्ण और मृतक सुनील एक दूसरे के दोस्त थे। दोनो पक्ष एक पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में डांस करने के बाबत मृतक द्वारा की गई टीका टिप्पणी पर कहा-सुनी हुई जो झगड़े में बदल गई बाद में मृतक अपने प्लॉट पर चला गया था।
मुख्य आरोपी कृष्ण अपने ड्राइवर प्रमोद के साथ डेरी संचालक सुनील के प्लॉट पर जाकर मृतक के साथ बहस बाजी की झगड़ा किया और फिर हत्या की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपियो के खिलाफ थाना डबुआ में हत्यों की धारा में मामला दर्ज किया गया था।

