March 15, 2026

42 राजकीय स्कूलों में बनेंगी साइंस लैब

Hisar/Alive News: राजकीय स्कूलों में मॉडर्न साइंस लैब तैयार की जाएगी। जिसमें साइंस के स्टूडेंट प्रैक्टिकल्स में पीछे नहीं रह सकेंगे।

राज्य परियोजना निदेशक ने जिले के 42 सरकारी स्कूलों में साइंस लैब तैयार करने को मंजूरी दी है। इनमें से 15 लैब के लिए मार्च में 1.47 करोड रुपए का बजट घोषित किया है। इसके लिए 50% राशि भेजी गई है।

बाकी लैब के लिए इस वित्त वर्ष 2023- 24 में राशि जारी होगी। ये लैब तीन टाइप की होगी। इनमें बायोलॉजी केमिस्ट्री और फिजिक्स सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग लैब तैयार करवाई जाएगी।

हिस्ट्री में रसायन बायोलॉजी में जीव जंतु से जुड़े मॉडल्स लोग उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। ताकि बच्चे आसानी से सब्जेक्ट की जानकारी जुटा सके। कक्षा नौवीं से 12वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह लैब तैयार होंगी।