Faridabad/Alive News: हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सुनील और अरविन्द के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में सुनील और अरविन्द का नाम शामिल है। दोनो आरोपी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के चाटोनी गांव के रहने वाले है। पुलिस टीम ने दोनो आरोपियो को पुलिस चौकी सेक्टर15 ए के एरिया से हत्या के प्रयाश मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-15 हुड्डा मार्किट में मजदूरी का काम करते है। पीडित फूलचन्द भी आरोपियो के साथ मजदूरी का काम करता था। दोनो पक्षों में किसी बात को लेकर झगडा हो गया था।
झगडे में फूलचन्द को गंभीर चोट लगी जिसका ईलाज आभी इलाहाबाद के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। जो अभी अस्पताल में बेहोश है। ओमचन्द जिसके पास दोनों पक्ष काम करते थे। ओमचन्द की शिकायत पर लडाई-झगडा कर हत्या के प्रयाश की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।