March 13, 2026

महाशिवरात्रि पर भोजपुरी अवधि समाज ने किया 21 कुंडीय यज्ञ और भंडारे का आयोजन

Faridabad/Alive News: डबुआ कालोनी स्थित भोजपुरी अवधी-समाज धर्मशाला में महाशिवरात्रि पर्व पर 21 कुण्ड़ीय यज्ञ और भण्डारे का आयोजन आचार्य मनु बहादुर सिंह के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर अलग-अलग 21 कुण्ड बना उसमें आहूर्ति डाली गई। लोगों ने विश्व शांति को कामना की।

इस मौके पर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से हर वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। 21 कुण्डीय यज्ञ समाप्ति के बाद भोजपुरी अवधी समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भण्डारे का वितरण किया।

उन्होंने बताया कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। सकारात्मकता बढ़ती है। यज्ञ का आयोजन करना चाहिए। इस अवसर पर रमाकांत तिवारी, नरेश प्रसाद, रामसेवक शाह, प्रदीप गुप्ता, एडवोकेट डी.के. चौबे विशेष रूप से मौजूद रहे।