March 10, 2026

दलित टिपणी: यूपी की दलित आग पहुंची फरीदाबाद, आक्रोश प्रदर्शन

Faridabad/Alive News :  भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की टीम ने हरियाणा की महिला कमांडर कविता जाटव के नेतृत्व में ऊना कांड बी.एस.पी. अध्यक्षा बहन मायावती पर बी.जे.पी के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह दुवारा अभद्र टिपणी के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन रैली फरीदाबाद में की| जिसमे लक्ष्य के सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। यह आक्रोश रैली फरीदाबाद के बी.के. चौक से चलकर डी.सी. के निवास स्थान पर जाकर फरीदाबाद के डी.सी. को महामहिम राष्ट्रपति व माननीय प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे|

लक्ष्य के कमांडरों ने देश में दलितों के साथ हो रहे अत्याचारो पर गहरा दुःख प्रकट किया और इन घंटनाओ का पुरजोर विरोध किया । उन्होंने कहा कि आज भी दूषित मानशिकता वाले लोग नहीं चाहते की दलित समाज एक मानवीय जीवन जिये| उन्होंने बहन कुमारी मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भी केंद्र सरकार को चेतावनी दी की माननीय बहन जी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। लक्ष्य कमांडरों ने कहा की इन दोनों घटनाओ से इन लोगो की दूषित मानशिकता का पता चलता है।

6.

लक्ष्य की हरियाणा महिला कमांडर कविता जाटव ने इन दोनों घटनाओ पर गहरा दुःख प्रकट किया और केंद्रीय सरकार से मांग करते हुए कहा की इन घटनाओं के दोषियों को तुरंत सख्त से सख्त सजा दे ताकि इस प्रकार की अमानवीय घटनाये दलितों के साथ दुबारा न हो। लक्ष्य कमांडर कविता जाटव ने रैली को सफल करने के लिए लक्ष्य के कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया और आगे संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा |