October 5, 2024

जे.सी बोस की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरूस्कार

Faridabad/Alive News: जे.सी बोस विज्ञान विश्वविद्यालय की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को हरियाणा फिल्म महोत्सव-2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस महोत्सव का आयोजन विश्व संवाद केंद्र और सिने फाउंडेशन के तत्वावधान में हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में 4 -5 फरवरी को किया गया था।

विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अलग-अलग विषय पर भेजी गयी कुल आठ फिल्में महोत्सव में फिल्मांकन के लिए चयनित हुई थी। चयनित फिल्मों में विभाग की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मैं भी सशक्त नारी’ को नॉन प्रोफेशनल फिल्मों की श्रेणी में सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया है। इसके अलावा, एनीमेशन के विद्यार्थियों द्वारा भेजी गयी एनीमेशन फिल्म ‘कर्म भूमि कुरुक्षेत्र’ को सांत्वना पुरूस्कार भी मिला है।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म महोत्सव में विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विभाग की ओर से सहायक प्राध्यापिका डॉ. सोनिया, डॉ. सुधीर तथा प्रोडक्शन सहायक पंकज के नेतृत्व में 40 विद्यार्थियों की टीम फिल्म मोहत्सव में शामिल हुई थी।